Love Horoscope 13 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज दिन आपके रिश्तों में प्रेम लेकर आया है। आप दोनों साथ में एक अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपकी कही घूमने-फिरने की इच्छा पूरी हो सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा परंतु कुछ बातों के लेकर दोनों में विवाद भी हो सकता है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें। हालांकि, सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से नया रिश्ता बन सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। दिन रोमांस से भरा रहेगा। कोई डेट या शॉपिंग पर जाएंगे। आप साथी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए प्यार का इजहार कर सकते हैं।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में आज किसी की दस्तक होगी। परिवार वालों को भी आपका यह रिश्ता पसंद आएगा। हालांकि, वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में प्यार बढ़ेगा और आप दोनों एक दूजे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे।