फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On leo Zodiac Signs

Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए सिंह राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 25 Aug 2025 08:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Aug 2025 08:16 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025:  सिंह राशि वालों के लिए सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के गोचर करने से यह आपके बाहरवें भाव में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के बारहवें भाव में ग्रहों का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On leo Zodiac Signs
शुक्र का गोचर - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shukra Gochar 2025:  प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अब चंद्रदेव की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र कर्क राशि में 15 सितंबर 2025 तक रहेंगे। यानि शुक्रदेव 21 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव होते हैं और चंद्रमा की शुक्र ग्रह के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं। शुक्र के चंद्रमा की राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का सिंह राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


सिंह राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के गोचर करने से यह आपके बाहरवें भाव में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के बारहवें भाव में ग्रहों का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन शुक्र का आपकी कुंडली के द्वादश भाव में गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देने के लिए बाध्य होगा। जो लोग विदेश से संबंधित कोई काम करते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक तरक्की मिलेगी। 
विज्ञापन


ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि मानी जाती है जबकि मीन उच्च राशि होती है। जिन लोगों की कुंडली में शु्क्र ग्रह स्थिति कमजोर होती है। उन्हें आर्थिक परेशानियां और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
-   वृषभ और तुला राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए।
-    शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
-   शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
-   गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed