{"_id":"68285958100a9c40740aa6ed","slug":"shani-vakri-july-2025-these-zodiac-signs-may-gain-financially-during-saturn-retrograde-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vakri Shani: जुलाई में शनि के वक्री होने से इन राशि वालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, खूब होगी कमाई","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Vakri Shani: जुलाई में शनि के वक्री होने से इन राशि वालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, खूब होगी कमाई
Sat, 17 May 2025 03:10 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 17 May 2025 03:10 PM IST
सार
शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और फिर इसके बाद 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।
विज्ञापन
शनि के वक्री होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
- फोटो : adobe stock
विस्तार
Vakri Shani: शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं। शनि की मंद चाल की वजह से इनका प्रभाव भी लंबे समय तक रहता है। शनिदेव को क्रूर और कर्मफल दाता माना गया है। शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का फल देते हैं। शनि अभी हाल में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर हो गए हैं। शनि इस राशि में साल 2027 तक रहेंगे। शनि मीन राशि में गोचर करने के दौरान समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव भी करते रहेंगे। शनि जुलाई के महीने में मीन राशि में रहते हुए उल्टी चाल से चलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब-जब वक्री अवस्था में चलते हैं तो इस दौरान वह और भी मजबूत हो जाते हैं। शनि के जुलाई माह में वक्री चाल चलने से कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ अच्छा साथ मिलेगा।
आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
शनि कब होंगे वक्री ?
शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और फिर इसके बाद 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। इस तरह से शनि 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे।
वृषभ
शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। वक्री शनि आपके करियर और वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ और धन की स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
धनु राशि
वक्री शनि धुन राशि वालों के लिए शानदार और शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। शनि की वक्री स्थिति से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह समय जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाएगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। सुख और वैभव की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का वातावरण रहेगा। इस समय को अच्छे तरीके से उपयोग करने पर लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि के जातकों को शनि का वक्री होना बेहतरीन अवसर दिलाने में कामयाब होगा। यह समय उनके लिए अपने पुराने कार्यों को सुलझाने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का रहेगा। मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
शनि कब होंगे वक्री ?
शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और फिर इसके बाद 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। इस तरह से शनि 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे।
विज्ञापन
वृषभ
शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। वक्री शनि आपके करियर और वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ और धन की स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
धनु राशि
वक्री शनि धुन राशि वालों के लिए शानदार और शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। शनि की वक्री स्थिति से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह समय जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाएगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। सुख और वैभव की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का वातावरण रहेगा। इस समय को अच्छे तरीके से उपयोग करने पर लाभ प्राप्त होगा।
Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे कुंभ में राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा असर
मीन राशिमीन राशि के जातकों को शनि का वक्री होना बेहतरीन अवसर दिलाने में कामयाब होगा। यह समय उनके लिए अपने पुराने कार्यों को सुलझाने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का रहेगा। मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन