फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Uday 2024 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Careful News in Hindi

Shani Uday 2024: शनि के कुंभ राशि में उदय होने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Tue, 19 Mar 2024 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और बीते 18 मार्च को उदित हो गए हैं। आपको बता दें शनि 12 फरवरी 2024 से कुंभ राशि में अस्त अवस्था में थे।

विज्ञापन
Shani Uday 2024 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Careful News in Hindi
शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि करीब ढाई वर्षों में अपनी राशि बदलते हैं।

विस्तार

Shani Rise In Aquarius: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका होती है। शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि करीब ढाई वर्षों में अपनी राशि बदलते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और बीते 18 मार्च को उदित हो गए हैं। आपको बता दें शनि 12 फरवरी 2024 से कुंभ राशि में अस्त अवस्था में थे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदय होने का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो वह अपना प्रभाव सूर्य के तेज के आगे खो देता है, वहीं जब ग्रह अस्त होने के बाद फिर उदय होता है अपनी मूल प्रकृति में आ जाता है। यानि शनि के अस्त होने पर उसके प्रभाव में जो कमियां आ रही थी उदित होने से अब दूर हो गई हैं। शनि के उदय होने से का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ेगा। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण....

विज्ञापन


मेष राशि 
मेश राशि के जातकों के जीवन में अब अड़चनें और बाधाएं अब दूर होंगी। लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। 

वृषभ राशि
आपके लिए शनि का उदय होना मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में ज्यादा मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे। 

मिथुन राशि
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सभी कार्य समय पर अब पूरें होंगे। शनि देव आपके ऊपर विशेष कृपा रखेंगे। आपको अपने धैर्य और ईमानदारी से काम करने का फल मिलेगा। 
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐस में आपको कुछ परेशानियां मिल सकती है और बेफिजूल के खर्चे भी हो सकते हैं। शनि देव आपकी कुंडली के सातवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सातवें भाव में शनि का गोचर अच्छी नहीं माना जाता है। आपकी राशि से शनि सातवें भाव में गोचर कर उदित हुए हैं। ऐसे में शनि आपकी परिक्षा ले सकते हैं।

कन्या राशि 
शनि का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए शुभ संकेत हैं। आर्थिक मामलों में आपको सफलताएं मिलेगी। संतान को लेकर चल रही चिंताएं अब दूर होंगी। 

तुला राशि
शनि देव आपकी राशि के पांचवें भाव में उदित हो रहे हैं और पांचवें भाव में शनि का गोचर अच्छा नहीं कहा जाता है। ऐसे में आपके लिए कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको किसी भी मामले में जल्दाजी नहीं दिखानी है।

वृश्चिक राशि
शनि देव का उदय होना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और मनचाही स्थानों पर नौकरी के योग हैं। 

Hindu New Year: 30 वर्षों बाद शुभ योग में हिंदू नववर्ष की शुरुआत, इन राशि वालों को मिलेगा सबकुछ

धनु राशि
आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर हासिल होंगे। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से आपको लाभ मिलेगा। परिवार का सुख आपको पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेगा। बिजनेस की योजनाएं सफल होंगी। 

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना बहुत ही फायदेमंद नहीं रहेगा। आपको कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। कुल मिलाकर शनिदेव आपको मिलाजुला परिणाम देंगे।


कुंभ राशि
शनिदेव आपकी कुंडली के लग्न राशि के स्वामी के साथ 12वें भाव के भी स्वामी हैं। शनि आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। लग्न भाव में शनि का उदय होना अच्छा नहीं माना जाता है। आपको धन संबंधित मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

मीन राशि
इस राशि के जातकों को शनि के उदय होने की वजह से अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी की तुलना में खर्च ज्यादा होंगे। लेन देन के मामलों में आपको सावधनी बरतनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed