Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani transit 2025 shani sade sati and dhaiya impact these zodiac signs till 2027

वर्ष 2027 तक इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, जानिए परेशानियों से बचने के उपाय

Wed, 03 Sep 2025 02:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Sep 2025 02:49 PM IST
सार

शनि साल 2027 तक गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में रहेंगे, जिससे कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती और ढैय्य का अशुभ प्रभाव बना रहेगा।
 

विज्ञापन
shani transit 2025 shani sade sati and dhaiya impact these zodiac signs till 2027
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। यह सभी ग्रहों में ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी चाल से चलते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस तरह से पूरी राशिचक्र का एक चक्कर पूरा करने में करीब 30 वर्ष लग जाते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव लोगों को बहुत ही भयभीत करता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह को वैदिक ज्योतिष में आयु, दुख, रोग, पीड़ा, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी और सेवक आदि के कारक माने जाते हैं। शनिदेव को दो राशियां का स्वामित्व प्राप्त है। शनि का मकर और कुंभ राशि पर आधिपत्य होता है। तुला राशि शनिदेव की उच्च की और मेष राशि इनकी नीच की राशि मानी जाती है। आपको बता दें कि शनि अभी गुरु की राशि मीन में संचरण कर रहे हैं, जो साल 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है उन पर इसका असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव। 

विज्ञापन


इन राशियों पर रहेगा साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार इस वर्ष शनि के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर तीसरा चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती ढाई-ढाई साल पर साढ़े सात वर्षों तक चलती है। ऐसे में इन राशि वालों को आने वाले समय में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


Lucky Rashiyan: सितंबर में वृषभ समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, ये चार ग्रह बदलेंगे चाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या 
शनि के इस वर्ष मीन राशि में गोचर करने से धनु और सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। साल 2027 तक इन दोनों ही राशियों पर शनि की ढैय्य रहेगी। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है और कोई पुराना रोग उभर कर सामने आ सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

Chandra Grahan 2025: राहु-चंद्रमा की युति से बन रहा है विशेष ग्रहण योग, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

शनि के अशुभ प्रभावों को दूर करने के उपाय
- शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा और उनको सरसों के तेल का दीपक अर्पित करने से कष्ट दूर होते हैं। साथ ही इस दिन चालीसा का भी पाठ अवश्य करना चाहिए ।
- शनिदेव की कृपा पाने के लिए और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए और तेल का दीपक जलाएं। 
- शनिवार के दिन गरीबों और असहायों को कंपल, सरसों का तेल और उड़द दाल का दान करना चाहिए। 
- शनिवार के दिन शनिदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे शनिदोषों से मुक्ति मिलेगी और कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed