{"_id":"6461d63c38227ca4a200c723","slug":"shani-sade-sati-saturn-sade-sati-is-going-on-these-zodiac-signs-news-in-hindi-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Sade Sati: इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, रहना होगा आपको सतर्क","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Sade Sati: इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, रहना होगा आपको सतर्क
Mon, 15 May 2023 12:21 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 15 May 2023 12:21 PM IST
सार
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का विशेष प्रभाव सभी जातकों के ऊपर रहता है। शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोग काफी डर जाते हैं।
विज्ञापन
shani sade sati 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शास्त्रों में शनिदेव को इस कलयुग के न्यायाधीश और कर्मफल दाता माना गया है। शनि देव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए जा रहे कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। मौजूदा समय में शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का विशेष प्रभाव रहता है। शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोग काफी डर जाते हैं। आइए जानते हैं क्या होती है शनि की साढ़ेसाती और किन-किन राशियों के ऊपर इसका प्रभाव चल रहा है।
विज्ञापन
कब शुरू होती है किसी पर साढ़ेसाती ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी जातक की कुंडली में शनि 12वें, पहले, दूसरे या फिर जन्म के समय चंद्रमा शनि के ऊपर से निकलता है तब इसे साढ़ेसाती कहा जाता है। साढ़ेसाती जैसे कि इसके नाम से स्पष्ट होता है कि इसका प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है। इस साढ़ेसाती को ढाई-ढाई साल के तीन चरणों में बांटा जाता है। इन चरणों में साढ़ेसाती का अलग-अलग प्रभाव होता है। आइए जानते हैं साढ़ेसाती के इन तीनों चरण का महत्व
विज्ञापन
साढ़ेसाती का पहला चरण
जब भी किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होती है तो उस पर इसका पहला चरण होता है। साढ़ेसाती का पहला चरण पहले ढाई वर्ष का होता है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साढेसाती का पहला चरण माथे पर सवार रहता है। इस दौरान जातकों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं इसके अलावा जातकों के वैवाहिक जीवन में इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन
साढ़ेसाती का दूसरा चरण
साढ़ेसाती का दूसरा चरण में जातकों के अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इस चरण में जातकों को शारीरिक कष्ट ज्यादा झेलने पड़ते हैं। दूसरा चरण साढ़ेसाती का सबसे कठिन समय होता है।
साढ़ेसाती का तीसरा चरण
साढ़ेसाती का आखिरी चरण पहले दोनों चरणों के मुकाबले में काफी राहत भरा रहता है। इस चरण में जातकों की सुख-सुविधा में कमी देखने को मिलती है।
इन 3 राशियों पर साल 2023 में रहेगी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के आधार पर मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगा।
Guru Chandal Yog: कालसर्प दोष से भी ज्यादा विनाशकारी है चांडाल दोष, जानें इस योग के संकेत और उपाय
Shani Dev: इन 5 कामों को करने से शनिदेव हो सकते हैं नाराज, बिगड़ने लगते हैं सारे काम
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 30 साल के बाद शनि इस समय कुंभ राशि की यात्रा पर हैं। कुंभ राशि के लोगों को करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
साल 2023 में मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा। इस दौरान आपको बहुत से काम सावधानीपूर्वक से करना होगा।