फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake in Dream: सपने में नाग देवता को देखने का क्या मतलब है? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Mon, 28 Jul 2025 03:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 28 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति को सपने में सांप या नाग देवता की मूर्ति नजर आती है, तो वह कोई सामान्य दृश्य नहीं होता। यह सपना किसी गहरे आध्यात्मिक संकेत की ओर इशारा करता है। ऐसे सपनों का दिखाई देना भगवान शिव की कृपा का सूचक माना जाता है।

विज्ञापन
Seeing snake in dream Spiritually What if nag devta comes in dream swapna shastra
सपने में सांप या नाग देवता की मूर्ति क्यों दिखाई देती है? - फोटो : adobe stock

Seeing Nag Devta In Dream Meaning: सावन का पावन महीना श्रद्धा, भक्ति और शिव उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस समय कई भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन रहते हैं। ऐसी कई बार लोगों को स्वप्न में भी शिव से संबंधित प्रतीक दिखाई देने लगते हैं। इन्हीं में से एक है नाग देवता की मूर्ति का सपना। यह सपना देखने के बाद मन में अक्सर यह प्रश्न उठता है कि आखिर इसका क्या मतलब हो सकता है।



Swapna Shastra: सपने में खूब सारा पैसा देखना है शुभ संकेत या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सपने में सांप या नाग देवता की मूर्ति क्यों दिखाई देती है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति को सपने में सांप या नाग देवता की मूर्ति नजर आती है, तो वह कोई सामान्य दृश्य नहीं होता। यह सपना किसी गहरे आध्यात्मिक संकेत की ओर इशारा करता है। ऐसे सपनों का दिखाई देना भगवान शिव की कृपा का सूचक माना जाता है।

Seeing snake in dream Spiritually What if nag devta comes in dream swapna shastra
नाग देवता की मूर्ति दिखने का अर्थ - फोटो : adobe stock

नाग देवता की मूर्ति दिखने का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर कोई नाग देवता की मूर्ति देखता है, तो यह शुभ संकेत होता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी हुई है। नाग देवता शिवजी के गले का आभूषण माने जाते हैं और उनका शिव के साथ अत्यंत घनिष्ठ संबंध है।

Swapan Sastra: सपने में मगरमच्छ का दिखना किस बात का संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Seeing snake in dream Spiritually What if nag devta comes in dream swapna shastra
धन, समृद्धि और उन्नति के संकेत - फोटो : adobe stock

धन, समृद्धि और उन्नति के संकेत
नाग देवता को धन, वैभव और समृद्धि का रक्षक भी माना गया है। इसलिए जब सपने में उनकी मूर्ति नजर आती है, तो यह संकेत देता है कि आपके जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। यह सपना आपको यह बताने आता है कि निकट भविष्य में कोई शुभ अवसर आपको मिलने वाला है जिससे आपको आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की या नई संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seeing snake in dream Spiritually What if nag devta comes in dream swapna shastra
सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा - फोटो : adobe stock

सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा
नाग देवता की मूर्ति का स्वप्न में आना यह दर्शाता है कि आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने वाले हैं। यह सपना इस ओर भी इशारा करता है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने वाले हैं। 

Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखे तो क्या करें? जानिए ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इसका अर्थ

विज्ञापन
Seeing snake in dream Spiritually What if nag devta comes in dream swapna shastra
सुरक्षा और संरक्षण का प्रतीक - फोटो : adobe stock

सुरक्षा और संरक्षण का प्रतीक
हिंदू धर्म में नागों को रक्षक और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में भी पूजा जाता है। स्वप्न में नाग देवता की मूर्ति देखना यह भी दर्शा सकता है कि आप किसी भी तरह के संकट या नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित हैं। यह आपके जीवन में स्थिरता और संतुलन के बने रहने का संकेत होता है। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed