फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह नुकसान और अपमान से बचने के लिए किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने अथवा नियम-तोड़ने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह नुकसान और अपमान से बचने के लिए किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने अथवा नियम-तोड़ने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपका जीवन थोड़ा असंतुलित रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको एक तरफ जहां पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाने की चिंता बनी रहेगी तो वहीं करियर-कारोबार से जुड़ी चुनौती भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस सप्ताह आपको कभी लगेगा कि आप सही दिशा में प्रयास करते हुए आगे बढ़ रहे हैं तो आपको कभी अपने निर्णय आदि पर पछतावा होता नजर आएगा। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए आपको अपने इष्ट मित्रों अथवा परिजनों से धन उधार लेना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों का अपने संबंध और सेहत पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी भी तरह के विवाद को दूर करने के लिए सीधे व्यक्ति के साथ संवाद करना बेहतर रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन चलता रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed