फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 30 Jan-05 Feb weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Jan 2023 12:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 29 Jan 2023 12:53 PM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का ज्यादा बोझ बढ़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक समय देना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 30 Jan-05 Feb weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का ज्यादा बोझ बढ़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक समय देना पड़ सकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में अड़ंंगे डालने में लगे रहते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान ज्यादा मुनाफे के चक्कर में बड़ा नुकसान करने से बचें। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो अपने साझेदार पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता का विषय बनेगी तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ बड़े आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। सप्ताह के अंत तक संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आपको मानसिक राहत मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में इस दिशा में कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी लाइफ से कुछ समय अवश्य निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed