फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 24-30 April weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Apr 2023 02:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 23 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में खूब सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 24-30 April weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में खूब सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना होगा, अन्यथा आप किसी बड़े धोखे का शिकार हो सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन संबंधी लेन-देन को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक काटने पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह पराक्रम, पुरुषार्थ और विवेक से ही बिगड़े कार्य बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। लव पार्टनर से मुलाकात में मुश्किलें आने के कारण मन व्यथित रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed