{"_id":"6534eac6091c12c0c10551b8","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-23-29-oct-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल से ज्यादा दिमाग का उपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भावनाओं में बहकर बगैर सोचे समझे कोई भी कदम उठाते हैं तो आपको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल से ज्यादा दिमाग का उपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भावनाओं में बहकर बगैर सोचे समझे कोई भी कदम उठाते हैं तो आपको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर तमाम तरह के खर्च बने रहेंगे। घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को खरीदने में आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसके चलते इनकी निजी लाइफ प्रभावित हो सकती है। अधिक परिश्रम करने के कारण शारीरिक थकान हो सकती है। हालांकि कठिनाई के समय में आपके मित्र, लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी काफी मददगार साबित होंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें और नियम-कानून न तोड़ें अन्यथा आप किसी कानूनी उलझन के शिकार भी हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कमीशन और टारगेट आरिएंटेट काम करने वालों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। प्रेम या फिर वैवाहिक संबंध की बात करें तो खट्टी-मीठी तकरार के साथ सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।