{"_id":"62af0c6ecaf26e4d8e451e74","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-20-to-26-june-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 20 Jun 2022 12:59 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:59 AM IST
सार
सप्ताह के पूर्वार्ध का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलने जा रहा है। जिसके कारण आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवन से जुड़ी किसी चुनौती का डटकर सामना करते हुए आप हर समस्या का हल अपनी बुद्धि और विवेक से निकालने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता और सरकार से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की कामना पूरी होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। विरोधी पक्ष खुद ही समझौते के लिए आगे आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान आपके विरोधी आपकी योजनाओं में अड़ंगे डालने या फिर आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से आपको कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और हनुमानाष्टक का पाठ करें।