{"_id":"62d3df593297aa3992229c60","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-18-to-24-july-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत में कार्य विशेष या फिर व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभदायक साबित होंगी।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत में कार्य विशेष या फिर व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभदायक साबित होंगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना फलीभूत होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी झोली में यह खुशी आ कर गिर सकती है। सोचे हुए कार्यों को समय से करने में आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार साबित होंगे। सत्ता-सरकार से बड़े लाभ की भी संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जो लोग किसी शोध कार्य से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकालने में कामयाब होंगे। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपको बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी करने का सीधा असर आपके प्रेम संबंध पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध के प्रभावित होने का असर आपके कामकाज और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। खास बात यह कि इस स्थिति से आपको ही समझदारी के साथ संभालना होगा क्योंकि समय पर आपके मित्रगण भी काम नहीं आएंगे। जीवनसाथी की सेहत से जुड़ा पक्ष यदि छोड़ दें तो कुल मिलाकर दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन लाल रंग के पुष्प जैसे गुलाब आदि की माला चढ़कार सुंदरकांड का पाठ करें।