{"_id":"67d55ee355685a15290cdda2","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-17-to-23-march-2025-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (17 to 23 March 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (17 to 23 March 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कभी घी घना, कभी सूखा चना तो कभी वो भी मना की कहावत को ध्यान में रखना होगा क्योंकि इस सप्ताह करियर और कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति बनने वाली है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उच्च अधिकारियों की तरफ से शाबासी मिलने की बजाय कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। ऐसे में अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर
विज्ञापन
यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन संबंधी मामली में विशेष सावधानी अपेक्षित है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। सहोदर भाई-बहनों के साथ प्रेम-व्यवहार और संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।