फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 17-23 July weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (17-23 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jul 2023 01:33 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 16 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़े कुछ मामलों को लेकर जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 17-23 July weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़े कुछ मामलों को लेकर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस संबंध में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी समस्याओं को एक-एक करके शांत मन से समझदारी के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने पर में कामयाब रहते हैं तो आप सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सभी चीजों को पटरी पर आता हुआ देख पाएंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जिद और जल्दबाजी से बचना होगा। इस बात का ध्यान व्यवसाय से जुड़े लोगों को खूब रखना होगा अन्यथा उन्हें फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने आफिस में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि आपको खुद की सेहत और दिनचर्या पर ध्यान देने की बहुत जरूरत रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed