{"_id":"629c74cbd7eca609580e7462","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-06-to-12-june-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 06 Jun 2022 12:43 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:43 AM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों का मन मुताबिक प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा,अन्यथा हाथ में आए सुनहरे अवसर निकल जाएंगे। कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। तय किए गए टारगेट को पूरा करने में आपकी सेहत भी आड़े आ सकती है। ऐसे में अपनी सेहत और दिनचर्या को सही बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान निजी जीवन में भी आपको कभी समस्याएं सुलझती और कभी उलझती नजर आएंगी। हालांकि ऐसी स्थिति में आपका परिवार,जिसमें विशेष रूप से पिता का पूरा साथ मिलता रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए छात्रों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात भविष्य में लाभ का बड़ा कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों का मन मुताबिक प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की साधना और सुंदरकांड का पाठ करें।