फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (01 To 07 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 09:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:54 AM IST
सार

Saptahik vrishchik Rashifal: व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप कम लाभ प्राप्त हो पाएगा। बाजार में आई मंदी और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आश्रित रहने की बजाय खुद की शक्ति और सामर्थ्य पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी जरूरी कार्य को अपने अधीनस्थ के भरोसे न छोड़ें अन्यथा अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति न संभव हो पाएगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। ऐसा करने पर ही आप आपके कार्य सिद्ध हो पाएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप कम लाभ प्राप्त हो पाएगा। बाजार में आई मंदी और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।


सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतों का सामना करना  पड़ सकता है। प्रेम संबंध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। स्वजनों के व्यवहार में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा लेकिन आप कई बार खुद को तन्हा महसूस कर सकते हैं। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। वृश्चिक राशि के जो जातक किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की दरकार रहेगी।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed