फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 29 Jan-04 Feb 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (29 Jan-04 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 Jan 2024 01:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 Jan 2024 01:30 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 29 Jan-04 Feb 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं तो वहीं बिजनेस करने वाले लोग किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध को कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। घर-गृहस्थी से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आप कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करने में कामयाब होंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव कम रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता महसूस करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा तुलसी अथवा चंदन की माला से ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed