{"_id":"6444b7c108bef8298302b9b5","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-24-30-april-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Apr 2023 10:45 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:45 AM IST
सार
करियर हो या फिर कारोबार, उससे जुड़ा कोई भी निर्णय खूब सोच-समझकर लें अन्यथा भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर लिए गये निर्णय के चलते आपको बाद में पछताना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश या जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना चाहिए। करियर हो या फिर कारोबार, उससे जुड़ा कोई भी निर्णय खूब सोच-समझकर लें अन्यथा भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर लिए गये निर्णय के चलते आपको बाद में पछताना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान बाजार में फंसे धन को निकालने में भी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपना कारोबार धीमी गति से ही सही लेकिन पटरी पर आता हुआ नजर आएगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल है। ऐसे में इस दिशा में कोई भी कदम सोच-समझकर बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। घर की बुजुर्ग महिला को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।