{"_id":"6534d9f630c407cdbb0c2393","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-23-29-oct-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Oct 2023 02:52 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:52 PM IST
सार
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी तरह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय और धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह धन-संपत्ति के साथ सेहत को लेकर भी आपको खूब सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जिसके चलते आपके सोचे हुए काम को पूरा करने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यर्थ करते नजर आएंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। वृषभ राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप दूसरों के वो व्यवहार न करें जो खुद के लिए पसंद नहीं है। सप्ताह के अंत में करियर या कारोबार से जुड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप बड़ी राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।