Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi

Taurus Weekly Horoscope (18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिससे आपका मन प्रसन्नचित रहेगा और आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और सकारात्मक भाव नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए भी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके कद एवं पद में वृद्धि होने से आफिस और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। 


कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed