{"_id":"64b39a5517399890270c2963","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-17-23-july-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (17-23 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (17-23 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
सार
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई तेजी का बड़ा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी मार्केट में साख बढ़ती हुई नजर आएगी। यदि आपने किसी योजना में पूर्व में निवेश किया था तो आपको इस सप्ताह उससे बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।
रिश्ते नातों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। परिवार में यदि आपकी किसी के साथ अनबन हो गई तो किसी वरिष्ठ की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। घर-परिवार के सदस्य आप पर भरोसा करेंगे और आपका अधिक समय उनके साथ हंसी-खुशी बीतेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर पूरी तरह से बना रहेगा।
प्रेम संबंध की दृष्टि यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव के रुद्रावतार पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का 7 बार पाठ करें।