{"_id":"62a5bed643f60450545d4eb2","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-taurus-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:47 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:47 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लेना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृष
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है जो अक्सर आपके काम को बिगाड़ने का षडयंत्र रचते रहते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लेना बेहतर रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निबटाने के लिए आपको अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करना पड़ेगा। इस दौरान आप अपना काम कल पर टालने या दूसरों के भरोसे करने की गलती करने से बचना होगा, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में चीजें आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी, लेकिन इस दौरान आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में इस समय अपनी दिनचर्या और सेहत दोनों को सही रखने का प्रयास रखें। विशेष रूप से खान-पान पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी या तकरार हो सकती है, जिसे दूर करने में कोई महिला मित्र मददगार साबित होगी। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी नहीं करें। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का कारण बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।