फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद शनिदेव मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग

Mon, 31 Aug 2026 05:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

साल 2026 के अंत में शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे, जिससे कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। 
 

विज्ञापन
shani margi 2026 in pisces on 11 december these zodiac sign will get lucky and financial growth
शनि मीन राशि में मार्गी होंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें शनि अभी मीन राशि में हैं, जो 27 जुलाई से वक्री अवस्था में हैं। शनि 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे यानी सीधी चाल से चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव की सीधी चाल को बहुत ही खास माना जाता है। शनि 11 दिसंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे जो 3 जून 2027 तक रहेंगे। 


शनि के मार्गी होने का महत्व
ज्योतिष में शनिदेव को मेहनत, संघर्ष, अनुशासन, सेवा और नौकरी आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शनि जब वक्री होते हैं तो अटके हुए कामों और जिम्मेदारियों की समीक्षा का समय होता है। वहीं मार्गी होने पर इससे राहत पाने के समय होता है। 11 दिसंबर को शनि की सीधी चाल चलने से लंबे समय तक मेहनत करने वाले लोगों के करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। 
shani margi 2026 in pisces on 11 december these zodiac sign will get lucky and financial growth
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव होते हैं। ऐसे में जब-जब शनिदेव की चाल में बदलाव आता है इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। मकर राशि वालों के लिए ऊपर शनि का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मकर राशि वालों के लिए शनिदेव तीसरे भाव में मार्गी होंगे। इससे आपके साहस, पराक्रम, संचार और कार्यक्षेत्र में मजबूती आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आने वाले समय में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग कारोबार और व्यवसाय से संबंधित हैं उनको इस दौरान कोई अच्छी और नई डील मिल सकती है। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। 
 
shani margi 2026 in pisces on 11 december these zodiac sign will get lucky and financial growth
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि का मीन राशि में रहते हुए मार्गी होना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से शनि एकादश भाव में मार्गी होंगे जिससे आपकी आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति होगी। कुंडली का 11वां भाव इच्छाओं की पूर्ति से संबंधित होता है। शनि की सीधी चाल चलने से आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे और जिन लोगों का कारोबार है उनको उसमें विस्तार की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी में बढ़ोतरी हो सकती और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi 2026 in pisces on 11 december these zodiac sign will get lucky and financial growth
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा और शुभ हो सकता है। आर्थिक और करियर के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। मीन राशि में शनि का मार्गी होना तुला राशि वालों के लिए छठे भाव पर असर डालेगा। कुंडली का यह भाव नौकरी, कर्ज, शत्रु प्रतियोगिता के क्षेत्र का जुड़ा माना जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और परिस्थितियों के अनुसार की मौका मिलेगा।  
1 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, नवपंचम और लाभ दृष्टि योग से मिलेगा धन-करियर में लाभ

मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट
विज्ञापन
shani margi 2026 in pisces on 11 december these zodiac sign will get lucky and financial growth
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। मीन राशि में शनि का मार्गी होना आपके लिए दशम भाव में आता है जिससे आपके करियर और कारोबार का भाव कहलाता है। 11 दिसंबर के बाद नौकरी और कारोबार में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। जो लोग अपने करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति  में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed