फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला राशि 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आप चाहे नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर व्यवसाय करते हों आपको इस सप्ताह दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों की हानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी।


करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धीमी गति से ही सही लेकिन अपने करियर और कारोबार में प्रगति होती नज़र आएगी। यह समय कमीशन और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने के लिए अनुकूल रहने वाला है। तुला राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचना चाहिए अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। इस दौरान किसी तीर्थ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed