फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 7-13 August weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (7-13 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 03:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Aug 2023 03:00 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और जीवन में सुख-सौभाग्य दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 7-13 August weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और जीवन में सुख-सौभाग्य दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना बन रही है। सीनियर आपके कार्यों की सराहना करेंगे। इस सप्ताह आप अपने काम को पूरे मनोयोग के साथ बेहतर तरीके से करेंगे। खास बात यह कि आपको ऐसा करते आपको अपनी इष्टमित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।


कामकाजी महिलाओं का इस सप्ताह न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। तुला राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में अपने लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की यात्रा अथवा तीर्थाटन के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। कमीशन एवं कांट्रैक्ट पर काम करने को बड़ा काम मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह तुला राशि के लिए बेहद अनुकूल है। इस सप्ताह किसी के साथ हाल-फिलहाल हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीयंत्र की साधना एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed