{"_id":"63d61962101b50359a343516","slug":"saptahik-tula-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:50 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी काम को कल पर टालने से बचें, अन्यथा पास आई सफलता हाथ से निकल सकती है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी काम को कल पर टालने से बचें, अन्यथा पास आई सफलता हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद होने पर अपना विरोध नम्रता के साथ जताएं अन्यथा आपका गलत व्यवहार आपको सही होते हुए गलत साबित होने का बड़ा कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं भविष्य में लाभ प्रदान करने वाली होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या फिर वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह के उत्तरार्ध तक यह पूरी हो सकती है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक सफलता लिए रहने वाला है। उनका मान-सम्मान घर और बार दोनों जगह बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है तो वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों के बीच बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। खट्टी-मीठी तकरार के बीच वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा एवं रुद्राष्टकं का प्रतिदिन पाठ करें।