{"_id":"662f2340c95c786d030dff44","slug":"saptahik-tula-rashifal-29-april-to-05-may-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
सार
Libra Weekly Horoscope: इस दौरान घर-परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुला
विज्ञापन
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। तुला राशि के जातकों को इस स्लोगन को पूरे सप्ताह विशेष ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आपकी जरा सी लापरवाही से बनी बात भी बिगड़ सकती है। इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, जिससे बचने के लिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों का पालन करें। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपको अपना कार्य दूसरे के भरोसे भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। इस सप्ताह कारोबार में उम्मीद से कम लाभ की प्राप्ति होने पर आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान कागज संबंधी कार्य समय से पूरा करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना अपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट करने से बचें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।