Libra Weekly Horoscope ( 22 To 28 July ): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा।
विस्तार
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप हाथ आए अवसर का पूरा लाभ उठाते नजर आएंगे। इस सप्ताह आप लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी कार्य विशेष की शुरुआत करते समय सकारात्मक फल की प्राप्ति से आपके भीतर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने करियर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय लोग आपके साथ अपना समर्थन और सहयोग बनाए रखेंगे। इस दौरान आप अपने काम को लेकर अधिक सकारात्मक रहेंगे और कार्य विशेष में मिलने वाली सफलता आपको अधिक उर्जावान बनाए रखेगी।
व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार से जुड़ी रणनीति सफल होती हुई नजर आएगी। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह अपने साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। रोमांस की दृष्टि से यह सप्ताह खुशी प्रदान करने वाला रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आपकी वाणी, व्यवहार और पर्सनालिटी से प्रभावित होकर कोई व्यक्ति आपसे जुड़ने का प्रयास कर सकता है।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।