Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 16-22 Oct weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 02:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 02:54 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपको न सिर्फ तमाम स्रोतों से लाभ होगा बल्कि आपकी वाहन, भूमि, भवन जैसी तमाम बड़ी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 16-22 Oct weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपको न सिर्फ तमाम स्रोतों से लाभ होगा बल्कि आपकी वाहन, भूमि, भवन जैसी तमाम बड़ी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए होगी। इस दौरान तीर्थाटन के योग बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। चूंकि इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिल रहा है, ऐसे में आपको अपने निजी एवं कारोबारी मसलों को दिलेरी के साथ समय पर निबटाने की जरूरत रहेगी। किसी मित्र या परिजन की मदद से पैतृक संपत्ति विवाद आपसी सुलह के जरिए सुलट जाएंगे। सप्ताह के मध्य में अपने मित्र एवं परविार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेंगे। इस दौरान लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और लोगों के सहयोग और समर्थन से आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नतीजतन आप बगैर किसी भय और तनाव के बड़े फैसले लेने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में लिए निर्णय बड़े लाभ का कारण बनेंगे। प्रेम संबंध के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed