फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अथवा पद मिल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अथवा पद मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर बेहतर तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी मिल सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान आप पर आपके गुरु की विशेष कृपा बरसेगी। घर-परिवार के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान पक्ष की विशेष सफलता या किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय की नई रूपरेखा बना सकते हैं। बाजार में फंसा धन निकल आएगा। कारोबार में लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में पुराने मित्रों से मुलाकात और नये लोगों के साथ मित्रता संभव है। तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने पुराने संबंधों की ओर निकटता महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ हुई गलतफहमियां दूर होंगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन


तुला राशि के जातकों को गलत आदतों के चलते सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक एंव मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एंव साधना करें तथा ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed