फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 05 to 11 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 05 to 11 august 2024): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: उच्च शिक्षा के लिए किये प्रयास सफल होंगे। इस दौरान बौद्धिक और भावनात्मक लाभ प्राप्त होंगे। यह सप्ताह रिसर्च वर्क और पठन-पाठन का कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 05 to 11 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला राशि 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। इस  सप्ताह आपका बहुप्रतीक्षित सपना पूरा हो सकता है। साथी-संगी आपकी मदद के लिए हर समय तैयार मिलेंगे और स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी योजना अथवा बाजार में अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार के साथ अपने परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। इस दौरान प्रिय एवं करीबी लोगों के साथ उपहार का लेन-देन हो सकता है। स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी रिश्तों में मजबूती व गर्माहट का अहसास होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है।


इस सप्ताह के मध्य में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किये प्रयास सफल होंगे। इस दौरान बौद्धिक और भावनात्मक लाभ प्राप्त होंगे। यह सप्ताह रिसर्च वर्क और पठन-पाठन का कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप अपने पेशे में मनचाहा लाभ प्राप्त करने के साथ तरक्की करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक-आध्यामिक कार्यों में रमेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने अथवा तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। पूर्व में चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प चढ़ाकर करें तथा दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed