Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 03 to 09 March 2025 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (03 to 09 March 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Mar 2025 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 04:09 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope:  नौकरीपेशा लोगों को अपने दायित्व का निर्वाह बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपसे सावधानी की अपेक्षा कर रहा है। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 03 to  09 March 2025 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपका करियर-कारोबार पूर्व की तरह सामान्य रूप से चलता रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। यदि आप कारोबार से जुड़ी किसी समस्या को लेकर बीते कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उसमें आपको इस सप्ताह कुछ हद तक समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भीतर उत्साह और सकारात्मक सोच को बनाए रखना फायदेमंद साबित होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी।

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों को अपने दायित्व का निर्वाह बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपसे सावधानी की अपेक्षा कर रहा है। इस सप्ताह खुले हाथ से खर्च करने से बचें और जोखिम भरी योजनाएं में निवेश भूलकर भी न करें। तुला राशि के जातक अपने से बड़ों की सलाह को इग्नोर करने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में दिखावा न करें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की साधना तथा श्री सूक्त का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed