फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 9 to 15 september 2024 2024 weekly Leo Horoscope in hindi

Leo Weekly Horoscope (9 to 15 september): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Sep 2024 02:52 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 08 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

Saptahik Singh Rashifal : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 9 to 15 september 2024 2024 weekly Leo Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी विशेष जिम्मेदारी या पद को पाने की आस लगाए हुए थे, तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने नया कारोबार शुरू किया तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको उसमें खास प्रगति और लाभ देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला है।

प्रापर्टी, टिंबर, इंटीरियर एवं पर्यटन आदि का काम करने वालों के लिये यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन के क्रय-विक्रय को लेकर प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह अभिलाषा भी पूर्ण हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed