{"_id":"677a22899252d9c470000210","slug":"saptahik-singh-rashifal-6-to-12-january-2025-weekly-leo-horoscope-of-this-week-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता एवं लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता एवं लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे। खास बात ये कि आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिससे आप अपने सोचे हुए कार्य को आसानी के साथ समय पर करने में कामयाब हो जाएंगे। यह सप्ताह बीते हुए सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
यात्रा सुखद, मनचाही सफलता एवं लाभ दिलाने वाली साबित होगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह कार्यों में मिलने वाली सफलता से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पुराने ऋण को चुकाने की स्थितियां बनेंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।
विज्ञापन
प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की विशेष सफलता से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।