{"_id":"63d6172156476c1d1c430025","slug":"saptahik-singh-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:29 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:29 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का माध्यम बनेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा बनी रहेगी और जूनियर भी पूरा सहयोग करते हुए नजर आएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की ख्वाहिश पाले हुए थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप जिस कार्य के लिए कोशिश करेंगे, उसमें आपको शुभ परिणाम मिलते नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान की गई कोई बड़ी डील भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल में रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें और कम से कम एक माला गायत्री मंत्र अवश्य जपें।