{"_id":"6444bb79471503f67409d986","slug":"saptahik-singh-rashifal-24-30-april-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Apr 2023 11:04 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:04 AM IST
सार
सिंह राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह इस राशि से जुड़े जातकों को अचानक कहीं से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह इस राशि से जुड़े जातकों को अचानक कहीं से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार को विस्तार देने की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। सट्टा या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस सप्ताह विदेशी मित्र के सहयोग से नई कार्ययोजना पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ा कोई शुभ समचार प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।