{"_id":"64e1e8cc56235cba0a0967c5","slug":"saptahik-singh-rashifal-21-27-august-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 20 Aug 2023 04:08 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:08 PM IST
सार
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूर्व पूरे हो जाएंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूर्व पूरे हो जाएंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपना घर या कोई जमीन खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपके हाथ इस सप्ताह कोई अच्छा सौदा लग सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन सुख के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उन्हें अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही आपकी आय के नये स्रोत भी बनेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे हैं तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई बहनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।