{"_id":"6649e712ef857207970b608b","slug":"saptahik-singh-rashifal-20-to-26-may-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 May 2024 05:27 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 19 May 2024 05:27 PM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको वो सभी चीजें आसानी से प्राप्त होंगी, जिसके लिए आप हकदार हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको वो सभी चीजें आसानी से प्राप्त होंगी, जिसके लिए आप हकदार हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर एवं जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इनकी मदद से आप अपने टारगेट या फिर कहें कार्य योजना को असानी से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपकी न सिर्फ आय के नए स्रोत बनेंगे बल्कि धन की बचत से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत भी होगी।
व्यवसाय में धन की मनचाही आवक बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
व्यवसायियों को इस दौरान धन निवेश की दृष्टि से सावधानी अपेक्षित है। भूलकर भी जोखिम भरे मामलों में निवेश न करें। रिश्तें-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग से भी निर्णय लेने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने माता-पिता या फिर घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आदि को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
इस सप्ताह किसी बात को लेकर परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है,जिसे दूर करने के लिए आपको संवाद का सहारा लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने साथी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप जरूर करें।