{"_id":"647c2c7c5dbf0bbcae0dceb5","slug":"saptahik-singh-rashifal-05-11-june-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 05 Jun 2023 11:23 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:23 AM IST
सार
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह करियर और कारोबार में अपनी प्रगति के लिए कड़ी मशक्कत से प्रयास करेंगे, लेकिन आशा के अनरूप फल न मिलता देखकर थोड़ा हताश और निराश रह सकते हैं।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह करियर और कारोबार में अपनी प्रगति के लिए कड़ी मशक्कत से प्रयास करेंगे, लेकिन आशा के अनरूप फल न मिलता देखकर थोड़ा हताश और निराश रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से समय पर मदद न मिल पाने से भी मन दुखी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद आशंका बनी रहेगी। इससे बचने के लिए आपको अपनी तीखी जुबान व गर्म मिजाजी पर काबू पाना होगा, अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको उसे आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। समय पर टारगेट न पूरे करने पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी समस्याओं के बीच सेहत का नरम रहना भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम सफलता लिए रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी योजना में बहुत सोच-समझकर धन निवेश करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा वह फंस सकता है। प्रेम संबंध में अपने ईगो को आगे न लाएं, अन्यथा बने-बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं। तमाम तरह की व्यस्तता के बीच अपने जीवनसाथी के लिए भी समय जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।