{"_id":"65910d0893cc84bd2d0be043","slug":"saptahik-singh-rashifal-01-07-jan-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही उर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा। इस दौरान आपकी लोकप्रियता और पेशागत साख बढ़ेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस पूरे सप्ताह अपने कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए आप बड़े से बड़े काम को आसानी से कर दिखाने में कामयाब होंगे। आपके अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका अधिकांश समय प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा और अपनी जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव एवं तुलसी जी को जल दें तथा पूजा में आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।