Gemini Weekly Horoscope (9 to 15 september): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम फलदायी साबित हो सकता है। हा
विस्तार
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि आपको जीवन से जुड़ी किसी भी कठिनाई का सामना करते समय स्वजनों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। इस सप्ताह तमाम तरह की विघ्न-बाधाओं के बावजूद आपके काम रुकेंगे नहीं। करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होगी। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से ऑफर आ सकता है। हालांकि भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में करियर अथवा कारोबार में बदलाव करने से बचें और अपने शुभचिंतकों से इस संबंध राय अवश्य लें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा उनके साथ विश्वासघात हो सकता है। इस दौरान आपका मन आर्थिक दिक्कतों और संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।