फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly Gemini Horoscope

Gemini Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 8 To 14 July 2024 weekly Gemini Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग और समर्थन हासिल होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस विषय से संबंधित अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कारोबार पर पूरी तरह से फोकस करते हुए डटकर काम करते नजर आएंगे और खास बात यह कि उन्हें उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा।

 

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वजनों के साथ पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों की संतान से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed