{"_id":"62ef63604428ed683b2fc2c5","slug":"saptahik-mithun-rashifal-8-to-14-august-2022-weekly-gemini-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 08 Aug 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को हल करने वाला साबित होगा। खास बात यह भी कि करिअर हो या कारोबार या फिर जीवन से जुड़ी कोई बड़ी कामना, उसमें आपको घर और बाहर सभी का पूरा सहयोग मिलता नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पेशेवर रूप से देखा जाए तो यह समय कारोबारियों के लिए बहुत ज्यादा शुभ साबित होगा। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश से मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। जो योजनाएं लंबे समय से अटक या टल रही थीं, उसमें इष्टमित्रों की मदद से अचानक से प्रगति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेहत तो सामान्य रहेगी लेकिन घर की किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।