{"_id":"62935c987978ad2cdc7177e2","slug":"saptahik-mithun-rashifal-30-may-to-05-june-2022-weekly-gemini-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 May 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 May 2022 12:10 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी की दूरी यात्रा भी संभव है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी की दूरी यात्रा भी संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष सुरक्षा करें। इस दौरान मकान या सामान आदि की मरम्मत में जेब से ज्यादा धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटका काम आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप इसे पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। यह समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति अथवा संपूर्ण हो जाने पर आपको प्रसन्नता और सन्तोष का अनुभव होगा। सन्तान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ हर पल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ करें। यदि संभव हो तो मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
विज्ञापन