फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 25 To 31 July 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (25 To 31 July 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 25 Jul 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 25 Jul 2022 12:10 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 25 To 31 July 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पुरानी चीजों के साथ नई चीजों को आगे बढ़ाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और परिवार से मिलने वाले सहयोग से ऐसा करने में अंतत:कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़े लोगों को अपने कागज से जुड़ी चीजों को सही करके रखने की जरूर रहेगी। यदि भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े कोई मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके जरा ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान लोग आपकी ऐसे कार्यों के प्रति रहने वाली सक्रियता और सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा और महामृत्युंजय का कम से कम एक माला जप अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed