{"_id":"6444b86b833e162add018aa3","slug":"saptahik-mithun-rashifal-24-30-april-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Apr 2023 10:52 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:52 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और बड़ी जिम्मदारियां लेकर आ रहा है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और बड़ी जिम्मदारियां लेकर आ रहा है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि उसे निभाते समय आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपकी योजनाओं में अड़ंगे लगाने का काम कर सकते हैं। घरेलू एवं पारिवारिक मामलों में अनुकूलता आएगी। बीते कुछ समय से आप जिन समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, उनका किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति के माध्यम हल निकलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप लंबे समय से कोई वाहन या सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को खरीदने का प्रयास कर रहे थे तो आपकी यह इच्छा इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बहुत अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार संंग लंबी दूरी के पर्यटन के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा और गणेश चालीसा का पाठ करें।