Gemini Weekly Horoscope (19 to 25 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो उम्मीद का दामन बिल्कुल न छोड़ें क्योंकि इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके शुभचिंतक आपको नेक सलाह देते हुए नजर आएंगे, जिस पर अमल करके आप अपनी चीजों को सुव्यवस्थित कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी तीर्थ स्थान पर जाने का अचानक प्रोग्राम बन सकता है। इस पूरे सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक-कार्यों में खूब रमेगा। किसी धार्मिक-आध्यात्मिक व्यक्ति की विशेष कृपा आप पर बरस सकती है।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप आप समझदारी के साथ अपने पैसे का सही जगह निवेश करते हैं तो आपको उससे भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। सप्ताह के अंत तक इस संबंध में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते-नाते मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।