Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi

Gemini Weekly Horoscope ( 18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: इस सप्ताह आपके द्वारा लिये गये निर्णय और कामकाज की तारीफ न सिर्फ घर में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी होगी। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि बीते कुछ समय से आपका कोई काम अटका हुआ था और तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक नहीं पूरा हो पाया है तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी सरलता के साथ पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आपके द्वारा लिये गये निर्णय और कामकाज की तारीफ न सिर्फ घर में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 


इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में विशेष लाभ एवं प्रगति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार अथवा नया व्यवसाय करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मुराद इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह भूमि, भवन और वाहन आदि के क्रय-विक्रय का भी योग बनेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। इस पूरे सप्ताह आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा एवं मोदक चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed