फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 12 to 18 August 2024 weekly Gemini Horoscope

Gemini Weekly Horoscope (12 to 18 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 11 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 12 to 18 August 2024 weekly Gemini Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार दोनों को ही आगे बढ़ाने के लिए काफी प्रयासरत रहने वाले हैं। खास बात यह कि आपको इस दिशा में अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में असंभव से लगने वाले कार्य भी इष्ट-मित्रों की मदद से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से कूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। विशिष्ट पद की प्राप्ति अथवा बड़ी जिम्मेदारी आपके हाथों में आ सकती है। 

सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई साझेदारी स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन आदि के क्रय अथवा विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। 

विज्ञापन


यदि आप लंबे समय से अकेले थे और आपको सच्चे प्यार की तलाश थी तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। कहने का तात्पर्य यह है कि आपकी जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है अथवा आपके रिश्ते की बात किसी सुयोग्य व्यक्ति के साथ चल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे और उसमें पूरे सप्ताह मिठास बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दें तो सेहत भी सामान्य रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed